15 करोड़ की सड़क से गैरसैंण के गांवों को मिली नई रफ्तार


-खजूरखाल-भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैंण ब्लाॅक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित खजूरखाल-भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। करीब 15.15 करोड़ रुपये की लागत से बनी 15.375 किलोमीटर लंबी इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर और सुगम सड़क संपर्क की सुविधा मिलेगी।

पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित कर दिया गया है। इस मार्ग से कूनीगाड़ मल्ली, कूनीगाड़ तल्ली, कूनीगाड़ बिचली, कोठा, भंडारीखोड़ समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को वर्षभर सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

सड़क बनने से ग्रामीणों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक पहुंच आसान होगी। स्थानीय किसान और स्वयं सहायता समूह अपने कृषि एवं बागवानी उत्पादों को गैरसैंण और चैखुटिया के बाजारों तक कम समय और कम लागत में पहुंचा सकेंगे। इससे उनकी आय बढ़ने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता के उच्च मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।



Source link

👁 368 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *