खैर के पेड़ों के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार


रुड़की : डीएफओ हरिद्वार एवं एसडीओ रुड़की के निर्देशन में गठित वन विभाग की टीम ने मंगलवार को रुड़की रेंज की धनौरी बीट में खैर के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत पर बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

रुड़की रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर राशिद उर्फ भूरा पुत्र मासूम निवासी बुढाहेड़ी, थाना पथरी (हरिद्वार) तथा गुलशेर पुत्र सकूर निवासी जनतारोड़ चकहराती, थाना जनकपुरी (जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 33, 41 एवं 42 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जिला कारागार भेज दिया गया। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में वन विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान और दबिश दे रही है।

छापेमारी दल में शामिल रहे अधिकारी-कर्मचारी

अभियान में रुड़की रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के साथ वन दरोगा इंदर सिंह, सोनिया शर्मा, गुरमीत सिंह, वन आरक्षी अनुज कुमार, इकरार अली, योगेश कुमार, उमेश कुमार, वाहन चालक नितेश कुमार, हरीश नेगी तथा उपनल कर्मी प्रदीप कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

वन विभाग की आमजन से अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि आरक्षित एवं संरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध कटान, अवैध शिकार, अवैध खनन जैसी गतिविधियां भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (संशोधित 2023) तथा भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत दंडनीय अपराध हैं।

यदि किसी व्यक्ति को वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल वन विभाग या निकटतम वन चौकी को दें, ताकि समय रहते तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



Source link

👁 911 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *