कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट में कल सजेगा केपीसी उत्सव-2026 का रंगारंग मंच

200 रुपये के लकी ड्रॉ कूपन पर वॉशिंग मशीन, एयर फ्रायर सहित आकर्षक उपहार जीतने का मौका

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट में कल रविवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे से केपीसी उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, खेलों और खानपान के स्टॉल के साथ मनोरंजन की भरपूर सौगात मिलेगी। आयोजन का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिलेगा। उत्सव के लिए 200 रुपये मूल्य का लकी ड्रॉ कूपन निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से प्रतिभागी वॉशिंग मशीन, एयर फ्रायर, रिसॉर्ट में घूमने के टिकट सहित कई अन्य आकर्षक उपहार जीतने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। लकी ड्रॉ को लेकर उत्सव में विशेष उत्साह रहने की उम्मीद है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य इंजी. प्रतीक गोयल ने बताया कि केपीसी उत्सव को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए विविध गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है। उत्सव में खानपान के शौकीनों के लिए विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए प्रतिभागी अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा, जबकि खेलों के स्टॉल उत्सव में मनोरंजन और उत्साह का रंग भरेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करना है। उत्सव में विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों की सहभागिता से कार्यक्रम को खास बनाने की तैयारी की गई है।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि उत्सव रविवार को दोपहर 12:30 बजे विद्यालय परिसर में शुरू होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेलों, खानपान तथा लकी ड्रॉ का आनंद उठाने की अपील की है।

 

 

👁 972 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *