एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन


  • एसडीएम संदीप कुमार ने छात्रावास के बच्चों संग मनाया बेटे का जन्मदिन
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास पहुंचे एसडीएम संदीप कुमार, छात्रावास के बच्चों संग मनाया बेटे का जन्मदिन

कोटद्वार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस (NSCB) आवासीय छात्रावास, कोटद्वार में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब एसडीएम कोटद्वार संदीप कुमार अपने सुपुत्र का जन्मदिन मनाने छात्रावास पहुंचे। उन्होंने छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उनके साथ अपना समय बिताया।

बच्चों के साथ सहजता से घुल-मिल गए एसडीएम

एसडीएम संदीप कुमार ने छात्रावास के बच्चों से बातचीत की और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया। इस दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारी की सादगी और बच्चों के प्रति अपनापन छात्रावास परिवार के लिए प्रेरणादायी रहा। छात्रावास प्रबंधन ने कहा कि बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाने की पहल समाज में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का संदेश देती है। ऐसे अवसर बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मीयता और अपनत्व का अनुभव भी कराते हैं।

छात्रावास परिवार ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

NSCB आवासीय छात्रावास परिवार की ओर से एसडीएम संदीप कुमार के सुपुत्र को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।



Source link

👁 401 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *