उत्तराखण्ड के गाँधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को किया याद

[ad_1]

कोटद्वार : गाँधी वादी राज्य आंदोलन के जनक स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उत्तराखण्ड विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गाँधी वादी सिद्धांतों पर चलते हुए ग्राम प्रधान से लेकर विधायक तक की यात्रा उन्होंने अपने संघर्षों के दम पर पूरी की। 1967 में वे देवप्रयाग विधानसभा से निर्दलीय और 1969 व 1977 में वे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में देवप्रयाग से विधायक रहे। राज्य आंदोलन को गांधी वादी विचारा पर चलाने की वजह से वे उत्तराखण्ड के गांधी कहलाये। श्रद्धांजलि देने वालों में एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी, उम्मेद सिंह रावत, एडवोकेट विजय नैथानी, अभय काला, सुनील रावत, राजेंद्र सिंह, राकेश नैथानी, अनूप थपलियाल, राजेश ध्यानी, अनिल जदली, आशीष मेंदोला, मुजीब नैथानी आदि शामिल थे।

[ad_2]

Source link

👁 996 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *