होली एंजेल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विधानसभा स्तर पर लहराया परचम

खो-खो और वॉलीबॉल टीमों ने जीते स्वर्ण पदक, संसद स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल, काशीपुर के खिलाड़ियों ने विधायक चैंपियनशिप/खेल महाकुंभ 2026-27 के विधानसभा स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की खो-खो एवं वॉलीबॉल टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए और संसद स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीमों के सामने प्रभावी प्रदर्शन किया। दोनों टीमों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। साथ ही टीम के कोच राहुल सर के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की भी सराहना की गई। विद्यालय परिवार ने कहा कि खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और बेहतर सुविधाओं के माध्यम से आगे भी प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। विद्यालय के चेयरमैन अमित सिंह के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग के प्रति भी विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने दी बधाई और शुभकामनाएं

कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल के विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण और खिलाड़ियों को निरंतर मिल रहे प्रोत्साहन से विद्यालय के युवा खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खो-खो और वॉलीबॉल टीमों की इस सफलता ने विद्यालय के लिए एक और उपलब्धि जोड़ दी है। अब दोनों टीमें संसद स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों की सफलता विद्यालय के लिए गौरव का क्षण : चेयरमैन अमित सिंह

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अमित सिंह ने विधानसभा स्तर पर खो-खो एवं वॉलीबॉल टीमों के स्वर्ण पदक जीतकर संसद स्तर के लिए क्वालीफाई करने पर खिलाड़ियों, कोच एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। खेल केवल प्रतियोगिता में जीत हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन भी है। अमित सिंह ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और आवश्यक प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कोच राहुल सर के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके परिश्रम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला है।।उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को संसद स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आगामी मुकाबलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

 

👁 1,050 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *