‘रन फॉर डीएवी’ में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग, एकता-अखंडता और सद्भावना का दिया संदेश
काशीपुर (काशीपुर वार्ता) 2 अक्टूबर । डीएवी पब्लिक स्कूल, काशीपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभहीरा सिंह द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एस. के. चौबे ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के जीवन से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। गांधी जयंती के अवसर पर डीएवी द्वारा आयोजित ‘रन फॉर डीएवी दौड का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एस. के. चौबे ने हरी झंडी दिखाकर दौड का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ दौड़ में प्रतिभाग किया तथा एकता, अखंडता और सद्भावना स्थापित करना था दौड़ के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्य डॉ. एस. के. चौबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, अनुशासन, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, एकता और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। विद्यालय परिवार ने दोनों महान राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर धर्मराज बिष्ट, अमित नेगी, सूर्य प्रकाश मौर्य, आरती चौधरी, उमेश शर्मा संतोषी जोशी, बलविंदर सिंह संधू, गीता उपाध्याय, अमित कुमार, दीप्ति गुप्ता, श्री निवास जोशी, राहुल तिवारी आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारें विद्यार्थी : डॉ. एस.के. चौबे
कशीपुर (काशीपुर वार्ता)। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एस. के. चौबे ने कहा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता का संदेश देकर देश और दुनिया को नई दिशा दिखाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। आज आवश्यकता है कि विद्यार्थी केवल इन महापुरुषों के जीवन के बारे में पढ़ें ही नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में भी उतारें। सत्य बोलना, अनुशासन का पालन करना, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना, आत्मनिर्भर बनना और देश एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही इन महान राष्ट्रनायकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विद्यार्थियों को एकता, अखंडता और सद्भावना की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। राष्ट्र का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को जिम्मेदार, संवेदनशील और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।



