मोबाइल टावर से बैटरी चोरी, दो घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार

[ad_1]

गोपेश्वर (चमोली)। मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी कर भागे दो आरोपितों को पोखरी पुलिस ने महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की और मोहनखाल के पास बाइक सवार दोनों आरोपितों को चोरी की बैटरियों के साथ पकड़ लिया।

इंडस टावर लिमिटेड के केयरटेकर ओमप्रकाश निवासी ताली ने पुलिस को सूचना दी कि दो युवक मोबाइल टावर के शेल्टर रूम से बैटरियां चोरी कर जंगल के रास्ते सड़क की ओर भाग गए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने पुलिस टीम को तत्काल चेकिंग के निर्देश दिए। मोहनखाल चैकी समेत आसपास के स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच शुरू की गई।

इसी दौरान वाहन संख्या एचआर 02 बीसी 6155 टीवीएस राइडर बाइक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक पर सवार दोनों युवकों के पास से मोबाइल टावर से चोरी की गई बैटरियां बरामद हो गईं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बाइक भी कब्जे में ले ली।

पुलिस के अनुसार आरोपितों की पहचान पौडी गढ़वाल के बीरोंखाल निवासी रोहित रावत (27) और उत्तरकाशी के छोटी मंडी निवासी मनीष रमोला (24) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने इसी मोबाइल टावर से पहले भी बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है।

मामले में पोखरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रशांत बिष्ट, अपर उप निरीक्षक दलवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह, आरक्षी ललित मोहन, आरक्षी भरत सिंह टोलिया और होमगार्ड सुखदेव शामिल रहे।

[ad_2]

Source link

👁 225 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *