पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

8वें वेतन आयोग, कॉम्यूटेशन और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर हुई चर्चा, वरिष्ठ सदस्यों का जन्मदिन मनाकर किया सम्मानित

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.पी. गुप्ता, सचिव एस.एस. सिन्हा, सुरेश शर्मा एवं संजय राय ने उपस्थित पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग की प्रगति तथा कॉम्यूटेशन की अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष किए जाने की मांग के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की जानकारी दी। वक्ताओं ने पेंशनरों को अपने बैंक खातों का पीपीओ के अनुसार सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन कराने के लिए भी जागरूक किया। बैठक में स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने सभी पेंशनरों से समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.पी. गुप्ता सहित फकीर चंद, कृष्ण कुमार शर्मा, रज्जन, फूल सिंह तथा जगत सिंह का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभी को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में सी.एस. घोषाल, राजकुमार, वीरेंद्र पाल, जय किशोर शर्मा, सुरेश कुमार, हरिओम, कैलाश प्रसाद, मदन पाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

केवीआर हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ शुभम अग्रवाल ने क्षेत्रवासियो को किया जागरूक 

👁 818 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *