सूर्या रोशनी में खादी आश्रम के स्टॉल पर उमड़े कर्मचारी, स्वदेशी उत्पादों को मिला बढ़ावा

दो दिवसीय आयोजन में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक की खरीदारी, खादी एवं ग्रामोद्योग को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सूर्या रोशनी लिमिटेड के काशीपुर प्लांट में ग्राम खादी आश्रम की ओर से दो दिवसीय स्टॉल का आयोजन किया गया। स्टॉल पर प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पहुंचकर विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया और खरीदारी कर स्वदेशी उत्पादों के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की।
आयोजन के दौरान खादी आश्रम की ओर से उपलब्ध कराए गए विभिन्न उत्पाद कर्मचारियों के आकर्षण का केंद्र रहे। कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से स्टॉल को अच्छा प्रतिसाद मिला। इस पहल के माध्यम से न केवल खादी एवं पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहन मिला, बल्कि कर्मचारियों को स्थानीय उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर के प्लांट हेड शुभम चमोली ने खादी आश्रम के उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग और खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए इस तरह की पहल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से पारंपरिक कारीगरों और ग्रामोद्योग से जुड़े लोगों के प्रयासों को प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे आयोजनों से लोगों में देश में निर्मित उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में भी मदद मिलती है।
सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर की यह पहल स्वदेशी अपनाने, पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े प्रयासों को सहयोग देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस आयोजन ने कर्मचारियों के बीच स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का संदेश मजबूत करने के साथ ही स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

👁 61,314 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *