स्ट्रैटेन वर्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

प्रबंधिका हरप्रीत कौर और सह-प्रबंधिका शिरीन सैनी ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। रामनगर रोड स्थित स्ट्रैटेन वर्ड स्कूल में शनिवार, 14 नवंबर को बाल दिवस हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उल्लास और खुशियों से सराबोर नजर आया। बाल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका हरप्रीत कौर एवं सह-प्रबंधिका शिरीन सैनी ने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य और समाज की सबसे अनमोल पूंजी हैं। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और बेहतर शिक्षा के माध्यम से निखारा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

👁 1,112 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *