महापौर दीपक बाली ने 2.62 करोड़ की 12 सड़कों व नाले का किया शिलान्यास

“जो सड़कें अभी शेष हैं, उनका नंबर भी जल्द आएगा” : महापौर

काशीपुर। शहर को गड्ढामुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ महापौर दीपक बाली ने 2 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 12 सड़कों तथा एक नाले के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। विभिन्न वार्डों में लंबे समय से लंबित पड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महापौर ने वार्ड नंबर 4 केशवपुरम बाजपुर रोड से बहल्ला नदी तक 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले सहित वार्ड नंबर 8 शिव विहार, रामपुरम कॉलोनी एवं वार्ड नंबर 5 कुआं खेड़ा क्षेत्र में कई पीसीसी टाइल सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन क्षेत्रों के नागरिक वर्षों से जर्जर सड़कों और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे थे। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने महापौर का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो सड़कें अभी निर्माण से वंचित हैं, उनका कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने नगर निगम को स्वच्छता अभियान में सहयोग देने की अपील भी की। कार्यक्रम में पार्षद कुलदीप शर्मा, कदीर अहमद, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रेमपाल सिंह, भानु दत्त शर्मा, राजेंद्र सिंह, आकाश कांबोज, पीयूष मित्तल, श्याम सिंह, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा, बच्चू, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *