किच्छा में उत्तराँचल पंजाबी महासभा के पूर्व अध्यक्षों की बैठक, संगठनात्मक एकता पर जोर

किच्छा, शुक्रवार। किच्छा विधायक कार्यालय में उत्तराँचल पंजाबी महासभा के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ एवं राजीव घई के मध्य समाज हित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक सकारात्मक एवं औपचारिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की एकता, संवाद की मजबूती तथा नई पीढ़ी में सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में समाज के भीतर बढ़ रही आपसी दूरियों और संवाद की कमी को दूर कर संगठन की मूल भावना — एकता, सहयोग और सांस्कृतिक गौरव — को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। दोनों वरिष्ठ समाजसेवियों ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना समय की आवश्यकता है, ताकि संगठन की कार्यशैली अधिक प्रभावी और समन्वित बन सके। इस अवसर पर गदरपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रीत ग्रोवर तथा समाजसेवी प्रवीण सेठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी विचार-विमर्श में सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठनात्मक एकता एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस संवाद से समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा उत्तराँचल पंजाबी महासभा समाज सेवा के कार्यों को और अधिक सशक्त रूप में आगे बढ़ाएगी।
अंत में यह निर्णय लिया गया कि महासभा भविष्य में भी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने तथा एकजुटता की भावना को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *