काशीपुर बार एसोसिएशन को मिले दो नए प्रेस प्रवक्ता

वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा एवं अधिवक्ता अब्दुल सलीम वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी में मनोनीत

 

कशीपुर (काशीपुर वार्ता)। काशीपुर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने वर्ष 2026-27 के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा एवं अधिवक्ता अब्दुल सलीम को प्रेस प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है। इस मनोनयन से अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता गिरिजेश खुल्वे एवं सचिव अधिवक्ता यशवंत सिंह चौहान ने दोनों अधिवक्ताओं को औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एडवोकेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा और एडवोकेट अब्दुल सलीम प्रेस प्रवक्ता के रूप में बार एसोसिएशन की गतिविधियों, निर्णयों और कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे एसोसिएशन की प्रत्येक सभा में पदाधिकारी के रूप में भाग लेने के लिए अधिकृत रहेंगे। अध्यक्ष व सचिव ने विश्वास जताया कि दोनों अधिवक्ताओं के अनुभव, सक्रियता और संवाद क्षमता से एसोसिएशन की छवि और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और प्रभावी संवाद किसी भी संगठन की मजबूती का आधार होते हैं, और प्रेस प्रवक्ता इस कड़ी में अहम भूमिका निभाते हैं। दोनों अधिवक्ताओं के प्रेस प्रवक्ता बनने पर उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य पंकुल गुप्ता, प्रीति कश्यप, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह विर्क, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित राम कुंवर चौहान एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, अमृतपाल सिंह एडवोकेट, नवजोत सिंह एडवोकेट और संजीव आकाश एडवोकेट समेत अनेक अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

👁 325 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *