जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल काशीपुर में ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन

गणेश वंदना से हुआ शुभारंभ, गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, काशीपुर के ऑडिटोरियम में बीते रोज शुक्रवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल, प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी, इवेंट कोऑर्डिनेटर रेखा सिंह तथा जूनियर विंग कोऑर्डिनेटर बुशरा सिद्दीकी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने सभी अभिभावकों का आयोजन में सम्मिलित होने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय के प्रति उनके सहयोग को सराहा। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। समारोह में कक्षा नर्सरी से कक्षा एक तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों ने अपने मधुर गीतों, मनमोहक नृत्य और प्रभावशाली अभिनय से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय की को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल ने अपने संबोधन में बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी देते हुए अभिभावकों से निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।

प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी के सफल नेतृत्व में जूनियर विंग कोऑर्डिनेटर बुशरा सिद्दीकी एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर रीना चौधरी, मिडिल विंग कोऑर्डिनेटर अंजू चावला, स्कूल काउंसलर रेखा सिंह सहित अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं और उन्होंने छोटे-छोटे स्नातकों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के अंत में अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे एक यादगार आयोजन बताया।

रचनात्मक मंच बच्चों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयां देते हैं: रिशिता सक्सेना अग्रवाल

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन सेरेमनी जैसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करते हैं। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय और परिवार के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा ही सफलता की कुंजी: मधुमिता बनर्जी

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व को भी निखारते हैं। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। उन्होंने बच्चों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *