लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए
जसपुर (काशीपुर वार्ता)। शेरटन एकेडमी की कक्षा 10 की प्रतिभाशाली छात्रा निकिता सैनी ने उत्तराखंड स्टेट जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स मीट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। निकिता ने लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को किया गया, जिसमें प्रदेशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। निकिता की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक दीपक सिंघल, प्रबंधन समिति के सदस्य श्रेय सिंघल, प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा एवं समस्त शिक्षकगण ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निकिता सैनी की इस सफलता ने न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।
