अल्ली खां चौक का होगा सौंदर्यीकरण, 15 अगस्त पर लगेगा 135 फीट ऊंचा तिरंगा

महापौर दीपक बाली ने किया कार्यों का शुभारंभ, क्षेत्र को शहर का प्रमुख आकर्षण बनाने की तैयारी

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। शहर को नई पहचान देने की दिशा में नगर निगम ने एक और बड़ी पहल शुरू कर दी है। महापौर दीपक बाली ने आज अल्ली खां चौक पहुंचकर प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों की शुरुआत कर दी। इस अवसर पर निगम अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षदों के साथ स्थल का निरीक्षण कर विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। महापौर ने बताया कि आगामी 15 अगस्त के अवसर पर अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कर इसे शहर के प्रमुख आकर्षण स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान चौक के समग्र विकास, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। महापौर ने कहा कि विशाल तिरंगे की स्थापना न केवल देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगी, बल्कि काशीपुर के गौरव को भी नई ऊंचाई देगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के प्रमुख स्थलों को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है, जिससे काशीपुर की पहचान और अधिक मजबूत हो सके। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, एसएनए विनोद लाल, पार्षद अब्दुल कादिर, राशिद फारूकी, मोनिश आशी, वैशाली गुप्ता, बीना नेगी, संजय शर्मा, शाह आलम, पूर्व पार्षद फिरोज, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *