टैक्स बार एसोसिएशन काशीपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी घोषित

मयंक गुप्ता को अध्यक्ष और विवेक जैन को सचिव चुना गया

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। टैक्स बार एसोसिएशन काशीपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में मयंक गुप्ता को अध्यक्ष और विवेक जैन को सचिव चुना गया। बीते रोज बाजपुर रोड स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड बार काउंसिल सदस्य हरीश नेगी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्र शेखर जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके तहत विकास वर्मा को उपाध्यक्ष, विवेक जैन को सचिव, विकास अग्रवाल और वैभव जिंदल को उपसचिव, त्रिलोक शर्मा को कोषाध्यक्ष, महेश चंद्र शर्मा को ऑडिटर तथा स्वतंत्र नवीन को प्रचार मंत्री चुना गया। समारोह में टैक्स बार के वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रमोद चौहान, राकेश जिंदल, डीके सक्सेना, पंकज अग्रवाल, संजीव कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र अग्रवाल और नरेंद्र रस्तोगी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज खुल्बे, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, सचिव यशवंत चौहान, उप सचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट बीसी नौटियाल, ऑडिटर गौरव मल्होत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष आनंद रस्तोगी, पूर्व सचिव संदीप सहगल तथा पूर्व राज्य कर अधिकारी गोपाल सैनी को भी सम्मानित किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *