गुरुद्वारा सिंह सभा में स्थापित किया गया फ्रीज़र बॉक्स, जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
काशीपुर (काशीपुर वार्ता। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल करते हुए लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने शहरवासियों की सुविधा के लिए डेड बॉडी फ्रीज़र बॉक्स भेंट किया है। यह फ्रीज़र बॉक्स गुरुद्वारा सिंह सभा (छोटा गुरुद्वारा), प्रिया मॉल के निकट स्थापित किया गया है, ताकि किसी भी परिवार को शोक की घड़ी में स्वर्गवासी परिजन के पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। लायंस क्लब काशीपुर सिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने की समस्या अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे समय में यह फ्रीज़र बॉक्स शहर के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। जिस किसी परिवार को इसकी आवश्यकता होगी, वह गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान अध्यक्ष जगजीत सिंह कोहली एवं अन्य पदाधिकारियों से संपर्क कर इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेगा।.फ्रीज़र बॉक्स समर्पण कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान अध्यक्ष जगजीत सिंह कोहली, हेड ग्रंथी ज्ञानी जसवंत सिंह, चरणजीत सिंह पिंकी, लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष लायन समर पाल सिंह ग्रेवाल, सचिव जसवीर सिंह, कोषाध्यक्ष लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा, आगामी सत्र 2026-27 के अध्यक्ष लायन सुखविंदर सिंह, सचिव बलदेव सिंह, कोषाध्यक्ष लायन शेर जंग सिंह धारीवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन सतविंदर सिंह, लायन जगतार सिंह ढिल्लों, लायन शैलेन्द्र मिश्रा सहित क्लब के सभी सदस्य एवं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि यदि भविष्य में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी आवश्यकता महसूस की गई तो अतिरिक्त डेड बॉडी फ्रीज़र बॉक्स की व्यवस्था कर उन्हें आवश्यक स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। इस पुनीत एवं जनहितकारी कार्य की शहरवासियों ने सराहना करते हुए क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।





