Haldia Refinery Fire : रिफाइनरी में नैफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, कई कर्मचारी घायल


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी (Haldia Refinery Fire) में मंगलवार तड़के बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच नैफ्था (Naphtha) ले जाने वाली पाइपलाइन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे रिफाइनरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी की आपातकालीन टीम, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए आग की चपेट में आए कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई कर्मचारी झुलसे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग नैफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में लगी थी। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। रिफाइनरी प्रबंधन और संबंधित एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई दे रहा था। दमकल कर्मियों ने कई फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने के लिए अभियान चलाया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग से हुए नुकसान और घायलों की सटीक संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।



Source link

👁 701 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *