उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU


नई दिल्ली : उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा उत्तराखण्ड सरकार के बीच आज कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते पर उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव सुश्री आराधना पटनायक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के अंतर्गत प्रधानमंत्री निधि के माध्यम से उत्तराखण्ड को 4 MRI मशीनें, 5 डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें तथा 75 AI आधारित पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

इन अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के उपलब्ध होने से प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों में जांच सुविधाओं का विस्तार होगा तथा रोगों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निदान में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी। 

विशेष रूप से पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में AI-सक्षम पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से मरीजों को निकट ही बेहतर जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना संभव होगा।

इस अवसर पर एनएचएम उत्तराखण्ड के मिशन निदेशक संदीप तिवारी सहित भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

👁 295 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *