डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का रोटरी क्लब ने किया सम्मान

डॉक्टर्स डे व सीए डे पर उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा, समाज निर्माण में दोनों पेशों की भूमिका बताई अहम

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। रोटरी क्लब काशीपुर ने बुधवार को रोटरी क्लब भवन में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक, मानवीय एवं व्यावसायिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज निर्माण में इन दोनों महत्वपूर्ण पेशों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना रहा। समारोह में डॉ. एस.पी. गुप्ता, डॉ. बी.एम. गोयल, डॉ. पुनीत बंसल, डॉ. वीना जोशी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. के.के. अग्रवाल, डॉ. कनिका अग्रवाल, डॉ. अभिषेक गोयल तथा डॉ. ए.के. सिरोही सहित नगर के लगभग 30 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट कुलभूषण गर्ग को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन राजीव खरबंदा ने किया। मुख्य अतिथि एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3110 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि एक जुलाई से रोटरी इंटरनेशनल का नया सत्र प्रारंभ होता है और इसी दिन भारत में डॉक्टर्स डे तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी व्यवसाय सम्माननीय हैं, लेकिन चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट राष्ट्र निर्माण में विशेष भूमिका निभाते हैं। चिकित्सक जहां मानव जीवन की रक्षा करते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था और वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान देते हैं। ऐसे सेवा भाव से जुड़े लोगों का सम्मान करना रोटरी क्लब के लिए गर्व की बात है।

रोटरी क्लब काशीपुर की सचिव रेखा अग्रवाल ने कहा कि क्लब इस अवसर को उत्सव के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि रोटरी एक परिवार है और समाज के लिए समर्पित लोगों का सम्मान करना उसका दायित्व है। डॉक्टर मानव जीवन की सुरक्षा करते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट आर्थिक व्यवस्था को व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए दोनों ही वर्ग सम्मान के वास्तविक अधिकारी हैं। क्लब अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। उनकी सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाएं समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट व्यापार, उद्योग और व्यक्तिगत वित्तीय गतिविधियों को सही दिशा देकर विकास की मजबूत नींव तैयार करते हैं।।वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.एम. गोयल ने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता ही चिकित्सा क्षेत्र की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मान की परंपरा की सराहना की। इस अवसर पर रोटरी फाउंडेशन जोन-6 के एंडोमेंट मेजर गिफ्ट एडवाइजर एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन अग्रवाल, रोटेरियन प्राची अग्रवाल, राज मेहरोत्रा, विजय जिंदल, संजय अग्रवाल सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

👁 1,336 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *