रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के 38वें अधिष्ठापन समारोह में संजय गोयल बने अध्यक्ष, रेखा अग्रवाल ने संभाला सचिव पद

सेवा ही सर्वोपरि’ के संकल्प के साथ नए सत्र का आगाज़, आईआईएम के निदेशक सहित तीन शिक्षाविद बने मानद सदस्य

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। समाज सेवा, मानवीय मूल्यों और नैतिक नेतृत्व के लिए समर्पित रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर का 38वां वार्षिक अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को गोविषाण हैरिटेज, बाजपुर रोड में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जसबीर सिंह भाटिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को रोटरी पिन पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपीं।

समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जसबीर सिंह भाटिया, विशिष्ट अतिथियों पीडीजी रवि प्रकाश अग्रवाल, रो. वासुदेव गोल्यान (नेपाल), पीडीजी देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, पीडीजी शरत चन्द्रा, पीडीजी किशोर कटरू, पीडीजी पवन अग्रवाल, पीडीजी नीरव नीमेश अग्रवाल, डीजीएन विनय कृष्णा, नवनियुक्त अध्यक्ष रो. संजय गोयल, सचिव रो. रेखा अग्रवाल तथा संयुक्त सचिव रो. प्राची अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्रगान के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन रो. अतुल असावा और रो. अनुराग सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष रो. संजय गोयल, सचिव रो. रेखा अग्रवाल, क्लब ट्रेनर रो. राज मेहरोत्रा सहित अन्य पदाधिकारियों को रोटरी पिन पहनाकर नवीन सत्र की जिम्मेदारी सौंपी। समारोह में अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। क्लब के सदस्यता विस्तार अभियान के अंतर्गत शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. राहुल सिंघल को रोटरी की सदस्यता दिलाई गई। वहीं आईआईएम के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी, डीन प्रो. कुनाल गांगुली तथा प्रो. वैभव भमौरिया ने रोटरी क्लब की मानद सदस्यता स्वीकार कर संगठन की सेवा भावना से जुड़ने का संकल्प लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष रो. संजय गोयल ने कहा कि रोटरी केवल एक सामाजिक संस्था नहीं, बल्कि सेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों का वैश्विक परिवार है। उन्होंने कहा कि नए सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

क्लब सचिव रो. रेखा अग्रवाल ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से आगामी छह माह की प्रस्तावित सेवा योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि क्लब समाज के विभिन्न वर्गों के हित में अनेक सेवा परियोजनाएं संचालित करेगा। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने भी रोटरी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने का आह्वान किया। समारोह के अंत में पीडीजी देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों, रोटेरियन्स एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी की सेवा यात्रा समाज के सहयोग और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

क्षेत्रभर से पहुंचे रोटेरियन्स ने बढ़ाई अधिष्ठापन समारोह की गरिमा

 

कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। अधिष्ठापन समारोह में रो. अर्पण जिंदल, रो. ब्रह्म प्रकाश गोयल, रो. मनोज चौधरी, रो. राजीव खरबंदा, रो. डॉ. संजय गुप्ता, रो. राज मेहरोत्रा, रो. मुक्ता सिंह, रो. सुमित अग्रवाल, रो. विनीत अग्रवाल, रो. डॉ. अशोक गोयल, रो. डॉ. बी.एम. गोयल, रो. डॉ. एस.पी. गुप्ता, रो. असित जैन, रो. अपूर्व जिंदल, रो. प्रतीक जिंदल, रो. नवीन अग्रवाल, रो. तनुज अग्रवाल, रो. पारस मेहरोत्रा, रो. राम मेहरोत्रा, रो. आशीष गुप्ता एवं रो. शरत गोयल सहित रामनगर, बाजपुर, हल्द्वानी और रुद्रपुर से आए बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं क्लब पदाधिकारी उपस्थित रहे।

👁 3,902 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *