महापौर दीपक बाली ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’

बूथ नंबर 133 पर हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को बताया राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी की प्रेरणा

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। महापौर दीपक बाली ने रविवार को काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 133, लक्ष्मीपुर पट्टी में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों एवं संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित कर राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश की जनता को प्रधानमंत्री से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन गया है। महापौर बाली ने कहा कि ‘मन की बात’ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों, स्थानीय उपलब्धियों और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है। इससे आम नागरिकों को प्रेरणा मिलती है और समाज में रचनात्मक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कार्यक्रम को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि इसके सकारात्मक एवं रचनात्मक परिणाम निरंतर सामने आ रहे हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद अशोक सैनी, बूथ अध्यक्ष अजय सैनी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेंद्र बिष्ट, मंडल महामंत्री अशोक सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक बृजेश सैनी, मुकेश चौहान, तेज प्रकाश सैनी, देवेश सैनी, सौरव सैनी, सरित सैनी, राजेश सैनी, अनिल कुमार, नरेश सैनी, अमित सैनी, अमित कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

👁 991 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *