20वीं यूपी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते, एक खिलाड़ी ने हासिल किया ब्राउन बेल्ट

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 अगस्त 2026 को आयोजित 20वीं यूपी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी, काशीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि एक खिलाड़ी ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त की।
प्रतियोगिता में अमीर, हरनूर और अवनीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीते। वहीं जश्नदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राउन बेल्ट हासिल की।

विद्यालय के चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें निरंतर प्रशिक्षण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्रतिभागी खिलाड़ी एवं उपलब्धि:
अमीर — स्वर्ण पदक
हरनूर — स्वर्ण पदक
अवनीत — स्वर्ण पदक
जश्नदीप — ब्राउन बेल्ट

 

👁 1,194 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *