खेल महाकुंभ में एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

न्याय पंचायत से विधानसभा स्तर तक खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक, अगमजोत सिंह गिल ने दो स्पर्धाओं में दिखाया दम

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं में ओंकार ग्लोबल एकेडमी, काशीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
न्याय पंचायत स्तर की खेल प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ी अगमजोत सिंह गिल ने 60 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। वहीं उन्होंने लॉन्ग जंप में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विद्यालय के खिलाड़ी हरमनदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इसके बाद आयोजित विधानसभा स्तर की खेल प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में भी अगमजोत सिंह गिल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखते हुए लॉन्ग जंप में तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। विद्यालय के चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

👁 996 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *