होली एंजेल पब्लिक स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा श्रेया बिष्ट ने चित्रकला प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

विद्यालय के आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक हर्षवर्धन राजपूत के मार्गदर्शन में मिली सफलता

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। एक दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में होली एंजेल पब्लिक स्कूल, काशीपुर की कक्षा 9वीं की छात्रा श्रेया बिष्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी हर्ष का माहौल है।।प्रतियोगिता में श्रेया ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि की विद्यालय परिवार एवं अन्य लोगों ने सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। श्रेया की इस सफलता में विद्यालय के आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक हर्षवर्धन राजपूत के मार्गदर्शन, समर्पण और निरंतर प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें अपनी रचनात्मक सोच को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए लगातार प्रेरित किया।

विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने दी बधाई और शुभकामनाएं

कशीपुर (कशीपुर वार्ता)।  विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने श्रेया को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक रचनात्मक प्रयास विद्यार्थी की कल्पनाशक्ति को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि श्रेया की उपलब्धि उसकी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। विद्यालय को विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाएगी। विद्यालय परिवार ने श्रेया बिष्ट एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहीं रेखा रावत

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल, काशीपुर के कक्षा 9वीं के छात्र दक्ष रावत की माता रेखा रावत एचआरआईटी विश्वविद्यालय, गाजियाबाद में आयोजित प्रथम वेटरन राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उनकी सहभागिता खेल के प्रति उनके उत्साह, साहस, अनुशासन और समर्पण को दर्शाती है। अभिभावक के रूप में जिम्मेदारियों के साथ राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी संदेश है। रेखा रावत का यह प्रयास बच्चों को खेलों के प्रति रुचि विकसित करने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। विद्यालय परिवार ने रेखा रावत को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उनकी सहभागिता एचएपीएस परिवार के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल प्रदर्शन और सफलता की कामना की।

श्रेया की सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की प्रेरणा : अमित सिंह

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अमित सिंह ने चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 9 की छात्रा श्रेया बिष्ट को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता प्रतिभा, रचनात्मक सोच, मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय हैं। अमित सिंह ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता है। उन्होंने श्रेया की सफलता में आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक हर्षवर्धन राजपूत के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के कक्षा 9वीं के छात्र दक्ष रावत की माता श्रीमती रेखा रावत के एचआरआईटी विश्वविद्यालय, गाजियाबाद में आयोजित प्रथम वेटरन राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने पर भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अभिभावक की सहभागिता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। विद्यालय परिवार ने दोनों की उपलब्धियों और प्रयासों को गौरवपूर्ण बताया।

👁 952 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *