काशीपुर में पायते वाली रामलीला का भव्य शुभारंभ 7 अक्टूबर को

20 अक्टूबर विजयादशमी को रावण-मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत करने वाली रामनगर रोड स्थित पायते वाली रामलीला का भव्य शुभारंभ 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को रात्रि आठ बजे होगा। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्री रामलीला कमेटी के प्रधान प्रबंधक महेश चंद्र अग्रवाल ‘मामू’ ने बताया कि शुभारंभ के बाद रामलीला का विधिवत मंचन शुरू हो जाएगा। इस वर्ष रामलीला का मंचन श्री ब्रजगोपाल व्यास एवं श्री तीर्थराम पचौरी के निर्देशन में श्री निकुंज रासलीला मंडल, वृंदावन द्वारा किया जाएगा। रामलीला मंचन प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर तीन बजे से रंगारंग कार्यक्रम होंगे, जबकि शाम सात बजे रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। 22 अक्टूबर, गुरुवार को रामराज्याभिषेक (राजगद्दी) के साथ रामलीला का समापन होगा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। कमेटी ने श्रद्धालुओं से रामलीला के विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

👁 982 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *