भगवान परशुराम मूर्ति अनावरण के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को निमंत्रण

ब्राह्मण महासभा का 18 अक्टूबर को रुद्रपुर में प्रदेश स्तरीय आयोजन, काशीपुर इकाई ने भी तैयारियों में जुटने का किया आह्वान

काशीपुर/हरिद्वार (काशीपुर वार्ता)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत की ओर से आगामी 18 अक्टूबर को रुद्रपुर में भगवान परशुराम जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार पहुंचकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से उनके निवास पर मुलाकात की और उन्हें आमंत्रित किया। वहीं, काशीपुर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक का महासभा की स्थानीय इकाई ने स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रुद्रपुर पहुंचने का आह्वान किया। प्रतिनिधिमंडल में महासभा के प्रदेश संरक्षक पंडित वी.डी. शर्मा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पंडित रामकिशन भारद्वाज और नगर अध्यक्ष श्रवण कुमार पांडे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को 18 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से परशुराम चौक, सिडकुल ढाल, रुद्रपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस पर मदन कौशिक ने कार्यक्रम में पहुंचने का आश्वासन दिया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत का काशीपुर इकाई ने किया स्वागत

काशीपुर(काशीपुर वार्ता)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा एवं प्रदेश संरक्षक पंडित वी.डी. शर्मा का काशीपुर आगमन पर  स्थानीय इकाई की ओर से स्वागत किया गया। काशीपुर इकाई के अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा ने दोनों पदाधिकारियों को संगठन का पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर में भगवान परशुराम जी की मूर्ति अनावरण के अवसर पर महासभा का विशाल प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने काशीपुर इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर काशीपुर इकाई के सचिव पंडित शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष पंडित अरविंद शर्मा, प्रचार मंत्री पवन चतुर्वेदी, देवनारायण सहित महासभा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

👁 1,426 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *