जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल काशीपुर में करियर फेयर-2026 का आयोजन

आठ प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को बताए उच्च शिक्षा और करियर के अवसर

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, काशीपुर में 12 अक्टूबर को कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों और करियर की संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से करियर फेयर-2026 का आयोजन किया गया। मेले में आठ प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, प्रवेश संबंधी अवसरों और भविष्य में उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी। करियर फेयर के दौरान विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य की योजनाओं के अनुरूप उच्च शिक्षा के विकल्पों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर विभिन्न पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक संभावनाओं और करियर से जुड़े सवाल पूछे। इस संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करने तथा भविष्य के लिए सोच-समझकर निर्णय लेने की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की पढ़ाई से आगे बढ़कर उच्च शिक्षा की व्यापक संभावनाओं से परिचित कराना, उनकी रुचियों को पहचानने में सहायता देना और उन्हें अपने निर्धारित लक्ष्यों की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

करियर फेयर के आयोजन को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की दिशा में किए गए प्रयास की सराहना की। आयोजन ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और करियर चयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का अवसर दिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने, लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तैयारी करने में सहायक होती हैं।

विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देना विद्यालय की प्राथमिकता : मधुमिता बनर्जी

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। विद्यालय की प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने कहा कि जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। करियर फेयर-2026 इसी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी क्षमता और रुचि के अनुरूप करियर चुनने, उपलब्ध विकल्पों को समझने तथा अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलती है।

अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भी खोले अवसर: रिशिता सक्सेना अग्रवाल

कशीपुर (काशीपुर वार्ता)। विद्यालय की को-प्रबंधिका रिशिता सकसेना अग्रवाल ने अपनी दूरदर्शी पहल के तहत करियर फेयर में केवल जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी शामिल होकर लाभ उठाने का अवसर प्रदान किया। इस समावेशी पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक करियर संबंधी मार्गदर्शन पहुंचाना और उन्हें उच्च शिक्षा के विकल्पों से परिचित कराना रहा।

👁 1,702 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *