तुलाज़ यूनिवर्सिटी देहरादून और एसबीआई कशीपुर का रहा विशेष सहयोग
काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट (केपीसी), काशीपुर में रविवार को ‘केपीसी उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिभा, संस्कृति, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता को समर्पित इस उत्सव में विद्यार्थियों, अभिभावकों, गणमान्य अतिथियों तथा नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में तुलाज़ यूनिवर्सिटी, देहरादून तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), मुख्य शाखा, काशीपुर का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थानों की सहभागिता ऐसे आयोजनों को और अधिक सार्थक बनाती है।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त प्रदेश सचिव गौरव चौधरी, महानगर अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महापौर उषा चौधरी दिलीप मेहरोत्रा, मुशर्रफ हुसैन, सारिम सैफी, उत्तराखंड एथलेटिक्स सलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, कमल किशोर पंत, युग दत्त, डॉ. नसीम अहमद, राहुल चौधरी, एसआईएमटी के बलविंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की शोभा बढ़ाई। केपीसी उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों, विभिन्न खेलों तथा खान-पान के स्टॉलों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर मिला। वहीं, अभिभावकों और नगरवासियों के लिए यह आयोजन आपसी मेल-मिलाप, मनोरंजन और सामूहिक उल्लास का विशेष अवसर बना। केपीसी उत्सव 2026 विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक जुड़ाव और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। ‘संस्कारों में निहित, भविष्य के लिए तत्पर’ की भावना के साथ कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट अपनी परंपराओं को संजोते हुए नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
केपीसी उत्सव की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम : इंजी. प्रतीक गोयल
काशीपुर(काशीपुर वार्ता)। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट के प्रधानाचार्य इंजी. प्रतीक गोयल ने ‘केपीसी उत्सव 2026’ की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, नगरवासियों और विद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से तुलाज़ यूनिवर्सिटी, देहरादून तथा भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा, काशीपुर के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालय और समाज के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के साथ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और क्षमताओं को पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं। कक्षा के बाहर होने वाली गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करती हैं। इंजी. गोयल ने आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों, कर्मचारियों और पूरी आयोजन टीम के समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रेरणादायक आयोजन करता रहेगा।
शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास : डॉ. अनिल कुमार सक्सेना
कशीपुर (काशीपुर वार्ता)। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, आत्मविश्वासी, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। विद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ‘केपीसी उत्सव 2026’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉ. सक्सेना ने उत्सव की सफलता पर सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।






