खो-खो में बालिका व जूनियर बालक टीम ने प्रथम प्राप्त कर विधानसभा स्तर पर बनाई जगह, कपिल बिष्ट ने शॉट पुट में जीता स्वर्ण पदक
काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। खेल महाकुंभ के न्याय पंचायत स्तर पर होली एंजेल पब्लिक स्कूल (HAPS), काशीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिका एवं जूनियर बालक खो-खो टीमों ने प्रथम स्थान हासिल कर विधानसभा स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, सीनियर वर्ग की शॉट पुट (गोला फेंक) स्पर्धा में विद्यालय के खिलाड़ी कपिल बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिका टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और शानदार टीम भावना का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही टीम ने विधानसभा स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की। जूनियर बालक वर्ग में भी विद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और विधानसभा स्तर के लिए क्वालीफाई किया।
सीनियर वर्ग की शॉट पुट स्पर्धा में कपिल बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और खेल प्रतिभा के साथ खेल विभागाध्यक्ष राहुल के अथक प्रयास, कुशल प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों को लगातार दिए जा रहे प्रोत्साहन और सहयोग ने भी उन्हें खेल प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर चेयरमैन अमित सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि उनके निरंतर प्रोत्साहन और प्रेरणा से विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा विद्यालय का गौरव बढ़ाने का आत्मविश्वास मजबूत हो रहा है।
निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने दी बधाई और शुभकामनाएं
कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल विभाग और विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय को अपने खिलाड़ियों की प्रतिभा पर गर्व है और उम्मीद है कि विधानसभा स्तर पर भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जीत केवल पदक हासिल करने का नाम नहीं है, बल्कि यह कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का परिणाम होती है। होली एंजेल पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा के साथ अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्टता की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
खिलाड़ियों की सफलता विद्यालय के लिए गौरव का क्षण : चेयरमैन अमित सिंह
काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। विद्यालय चेयरमैन अमित सिंह ने खेल महाकुंभ में विद्यालय के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा खेल मैदान में मिली सफलता विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती है। उन्होंने कहा कि खो-खो में बालिका एवं जूनियर बालक टीमों का प्रथम स्थान प्राप्त कर विधानसभा स्तर के लिए क्वालीफाई करना तथा कपिल बिष्ट का शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीतना विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ खेल विभागाध्यक्ष राहुल के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने विधानसभा स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।







