प्रथम रैंकिंग रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में एक ओंकार ग्लोबल अकेडमी का शानदार प्रदर्शन

युवा खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक, क्षेत्र में बढ़ाया विद्यालय का मानकाशीपुर

(कशीपुर वार्ता)। खेलों स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा अलीगंज रोड स्थित फ्रेंड्स स्केटिंग क्लब ग्राउंड में 25 अप्रैल से 26 अप्रैल तक दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर बालक-बालिका प्रथम स्केटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड एथलेटिक्स सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी  द्वारा किया गया जिसमे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, खेल अकादमियों एवं संस्थानों से आए प्रतिभाशाली युवा स्केटर्स ने भाग लिया और अपनी गति, संतुलन, अनुशासन तथा खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एक ओंकार ग्लोबल अकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए तथा विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व का अवसर प्रदान किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र निखिल अरोड़ा (कक्षा 6बी) ने शानदार खेल कौशल का परिचय देते हुए 2 स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की। उनकी तेज गति, संतुलन और आत्मविश्वास ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसी क्रम में अगमजोत (कक्षा 5बी) ने उत्कृष्ट संघर्षशीलता दिखाते हुए 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं हरपरताप (कक्षा 6ए) ने निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतिभाशाली छात्र तेगबीर (कक्षा 5बी) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं हरनूर ने शानदार संतुलन और आत्मविश्वास के साथ 2 रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सुखराज (कक्षा 5) ने भी संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए 1 कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्य अतिथि विजेंद्र चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि, उत्तराखंड एथलीट सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंदर चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। इस अवसर पर विजेंदर चौधरी ने कहा कि यह चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट मंच साबित हुई। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, बल्कि उन्हें भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव भी प्राप्त हुआ।

एक ओंकार विद्यालय परिवार ने दी विजेताओं को शुभकामनाएं

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। एक ओंकार ग्लोबल अकेडमी के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह, चेयरपर्सन नवनीत कौर, प्रधानाचार्य जॉनसन सैम सहित समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास, कोचों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी संस्थान की पहचान होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *