100% प्लेसमेंट सहायता, देश-विदेश में प्रशिक्षण के अवसर; प्रवेश प्रक्रिया शुरू
रामनगर (नैनीताल) (काशीपुर वार्ता)। उत्तराखंड में होटल मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ने नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल से संबद्ध यह संस्थान विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। कॉलेज द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में चार वर्षीय बीएचएम (बैचलर इन होटल मैनेजमेंट), एक वर्षीय डीएचएम (डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट) तथा एक वर्षीय सीसीएचएम (सर्टिफिकेट कोर्स इन होटल मैनेजमेंट) शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को होटल उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी, आधुनिक तकनीक और प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए तैयार हो सकें। संस्थान की विशेषता इसकी 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। हयात, ओबेरॉय ग्रुप, ताज, मैरियट, आईटीसी होटल्स और रेडिसन ब्लू जैसे प्रतिष्ठित होटल समूहों के साथ कॉलेज का सहयोग विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इसके अतिरिक्त फ्रांस, कनाडा, दुबई, मालदीव, सिंगापुर और मॉरीशस जैसे देशों में भी छात्रों को प्रशिक्षण के अवसर मिल रहे हैं।
हमारा उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उद्योग के अनुरूप दक्ष और आत्मनिर्भर बनाना: आलोक गुसाई

रामनगर (काशीपुर वार्ता)। कॉलेज के प्रबंध निदेशक आलोक गुसाई ने कहा कि रिनेसां कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग के अनुरूप दक्ष और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि संस्थान में अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक लैब और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित संपर्क नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

