मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में 24 मई से 2 जून तक लगेगा भव्य समर कैंप

मनोरंजन के साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और शिक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और ज्ञानवर्धक बनाने के उद्देश्य से मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, आर्य नगर द्वारा “12वां समर कैंप” आयोजित किया जा रहा है। यह समर कैंप 24 मई से 2 जून तक विद्यालय परिसर में संचालित होगा। कैंप में 3 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए खेल, शिक्षा, कला, व्यक्तित्व विकास और मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक चलने वाले इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि समर कैंप में बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए गतिविधियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी को किसी भी तीन सशुल्क गतिविधियों के चयन पर पांच निःशुल्क गतिविधियों का लाभ दिया जाएगा। कैंप में सभी स्कूलों के बच्चे भाग ले सकते हैं तथा उनके लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

विद्यालय की प्रबंधिका शिल्पी गर्ग ने बताया कि कैंप में बच्चों के लिए स्प्लैश पूल, साइंस मैजिक, एरोबिक्स, योग, आउटडोर गेम्स, हैंडराइटिंग, स्टोरी टेलिंग, क्विज टाइम, टीम बिल्डिंग एक्टिविटीज, बोर्ड गेम्स तथा कैरेक्टर बिल्डिंग जैसी अनेक निःशुल्क गतिविधियां कराई जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और रचनात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. गौरव गर्ग ने बताया कि बच्चों की रुचि और कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए कई विशेष सशुल्क गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें ओरिगामी, अबेकस एवं आरबीडी क्लासेस, कलरिंग विद फन, डांस, कंप्यूटर क्लासेस, इंग्लिश कन्वर्सेशन, फन ड्राइंग, फायरलेस कुकिंग, म्यूजिक (गिटार, कांगो और कैसियो), क्राफ्ट, जूडो तथा होमवर्क कम्पलीशन जैसी गतिविधियां शामिल हैं। साथ ही बच्चों के लिए डोमिनोज पिज्जा आउटडोर विजिट भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका अग्रवाल ने बताया कि समर कैंप में प्रवेश के लिए अभिभावक रेलवे स्टेशन के सामने, आर्य नगर स्थित विद्यालय परिसर में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 8979022225 और 8979022227 नंबर जारी किए गए हैं। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *