राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर योगी सरकार जिम्मेदारी ले, मुख्यमंत्री दें इस्तीफा : हरीश कुमार सिंह एड.

मंदिर निर्माण के नाम पर सत्ता में आई भाजपा अब करोड़ों के चढ़ावे की सुरक्षा पर जवाब दे

काशीपुर(कशीपुर वार्ता)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अधिवक्ता हरीश कुमार सिंह ने अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए करोड़ों रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषणों में कथित चोरी एवं डकैती की घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण का श्रेय लेकर भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्ता प्राप्त की थी, इसलिए मंदिर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कथित चूक की नैतिक एवं राजनीतिक जिम्मेदारी भी सरकार की बनती है। हरीश कुमार सिंह ने कहा कि यदि लंबे समय से मंदिर में चोरी और डकैती जैसी घटनाएं होती रहीं, तो यह उत्तर प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और नैतिक आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस संवेदनशील मामले में सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ तथ्य जनता के सामने रखे। उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

👁 653 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *