खाद उपलब्धता और आधुनिक कृषि तकनीकों पर किसान विकास क्लब की मासिक बैठक कल 30 जून को

काशीपुर अनाज मंडी गेस्ट हाउस में जुटेंगे किसान, इफको के इंचार्ज नीरज डोभाल देंगे जानकारी

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) की मासिक बैठक 30 जून (मंगलवार) को सायं 5 बजे मुरादाबाद रोड स्थित अनाज मंडी, काशीपुर के गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के किसानों को खेती से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इफको के इंचार्ज नीरज डोभाल मौजूद रहेंगे। इस दौरान किसानों को विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता, समय पर खाद वितरण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा फसलों में बेहतर उत्पादन के लिए डिमांस्ट्रेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों की समस्याओं और सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि बदलती कृषि परिस्थितियों में आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक सलाह को अपनाकर ही खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। बैठक किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच संवाद का प्रभावी मंच साबित होगी।

 

 

 

👁 913 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *