महिला सुरक्षा पर आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की चर्चा

[ad_1]

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान चंद्रकला तिवारी ने पुलिस अधीक्षक का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और जनपद में कानून-व्यवस्था तथा महिला सुरक्षा के क्षेत्र में चमोली पुलिस की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैठक में घरेलू हिंसा, बालिकाओं की सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी संचालन और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि चमोली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के साथ स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

इस दौरान कुंवर सिंह रावत, रश्मि रावत, आशा देवी, दीप्ति कोठियाल, कलावती पाठक, ज्योति मैठाणी आदि मौजूद रहे।

 

[ad_2]

Source link

👁 760 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *