जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल कशीपुर का सीबीएसई कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

16 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 30 प्रतिशत ने 80 से 90 प्रतिशत अंक किए हासिल, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, काशीपुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। विद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, परीक्षा में शामिल कुल विद्यार्थियों में से 16 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 30 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास, दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया। विद्यालय का कहना है कि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, नियमित मूल्यांकन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम इस परीक्षा में देखने को मिले।

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं

कशीपुर(कशीपुर वार्ता)। विद्यालय की को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और सतत परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी समर्पण और लगन के साथ आगे बढ़ते हुए नई ऊंचाइयों को छूने का आह्वान किया। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी मेधावी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही आशा व्यक्त की कि जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

 

👁 1,090 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *