एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी में सेना के अधिकारियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

विद्यार्थियों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर राष्ट्रसेवा के प्रति जताया सम्मान और कृतज्ञता

 

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)।  एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों ने आज गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व को देश की सुरक्षा में समर्पित भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सेना अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरटीएस एवं डिपो, हेमपुर के कमांडेंट ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है। सेना के जवान और अधिकारी देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जिस त्याग, अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा करते हैं, वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यार्थियों ने सैनिकों को राखी बांधकर उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और राष्ट्र की सुरक्षा में उनके योगदान को नमन किया।

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव बचपन से ही विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा सेना अधिकारियों को राखी बांधना सैनिकों के प्रति समाज के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जॉनसन ने कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ संस्कार, सेवा और राष्ट्रप्रेम की शिक्षा देना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे आयोजन बच्चों को देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के त्याग और समर्पण को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

विद्यालय की चेयरपर्सन नवनीत कौर ने कहा कि रक्षाबंधन का यह आयोजन विद्यार्थियों में प्रेम, सम्मान, कृतज्ञता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। वहीं चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने सेना अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सेना अधिकारियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों के लिए यह अवसर भावनात्मक होने के साथ-साथ राष्ट्रसेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की प्रेरणा देने वाला भी रहा।

रक्षाबंधन सैनिकों के त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान का पर्व : चेयरमैन सुखविंदर सिंह

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि उन वीर सैनिकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है, जो देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा सेना अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधना राष्ट्र के रक्षकों के प्रति सम्मान की सुंदर अभिव्यक्ति है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, सेवा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराना भी विद्यालय की जिम्मेदारी है। सुखविंदर सिंह ने आरटीएस एवं डिपो, हेमपुर के कमांडेंट ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह सहित सभी सेना अधिकारियों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

👁 1,429 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *