कशीपुर के ज्ञानार्थी कॉलेज में ‘साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी पर कार्यशाला आयोजित

आध्यात्म, ध्यान, अनुशासन और आत्मचिंतन के माध्यम से विद्यार्थियों को खुशहाल जीवन का संदेश

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। ज्ञानार्थी कॉलेज में विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखते हुए *‘साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी’* विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी संस्थान के सहयोग से किया गया, जिसमें आगरा से पधारीं प्रमुख वक्ता मोनिका अरोड़ा जी ने विद्यार्थियों को आध्यात्म, ध्यान, अनुशासन, आत्मचिंतन तथा जीवन में सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। मोनिका अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि वास्तविक खुशी केवल बाहरी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि व्यक्ति के आंतरिक संतुलन, आत्मचिंतन और सकारात्मक दृष्टिकोण से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेडिटेशन एवं आत्मचिंतन को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान व्यक्ति को मानसिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। कार्यशाला के दौरान कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने अत्यंत धैर्य एवं एकाग्रता के साथ वक्ता के विचारों को सुना और विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा एवं सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा ने किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूशनल हेड प्रतिमा सिंह, डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा एवं रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल सहित कॉलेज के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में कॉलेज प्रबंधन ने साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी संस्थान एवं प्रमुख वक्ता मोनिका अरोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

👁 1,065 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *