विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी के खिलाड़ियों ने बढ़ाया काशीपुर का मान

गटका, कराटे, वुशु, पेंचक सिलाट, बास्केटबॉल और शूटिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कई खिलाड़ियों ने जीते पदक और हासिल की राष्ट्रीय स्तर की पात्रता

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। खेलों के क्षेत्र में ओंकार ग्लोबल एकेडमी, काशीपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न जिला, राज्य एवं अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। गटका, कराटे, वुशु, पेंचक सिलाट, बास्केटबॉल और शूटिंग सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर पदक जीतने के साथ ही अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया।

गटका में चार खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

काशीपुर में 29 अगस्त को आयोजित 5वीं उत्तराखंड स्टेट गटका मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 में ओंकार ग्लोबल एकेडमी के अजैब, सिमरनजीत, दिलजीत और गुरजोत सिंह ने प्रतिभाग किया।

कराटे में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण व रजत पदक

बाजपुर मिनी स्टेडियम में 10 मई को आयोजित प्रथम ओपन उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप-2026 में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनाया सहानी, काश्वी सहानी और मोहम्मद नबील अब्बास ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मोहम्मद जाजर और मोहम्मद सुफियान ने रजत पदक अपने नाम किए।

वुशु चैंपियनशिप में चार पदक

10 मई को आयोजित 11वीं वुशु जिला चैंपियनशिप, ऊधमसिंहनगर-2026 में हरनूर कौर और मोहम्मद हसन रजा ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि हुनरवीर सिंह और शानिब सिद्दीकी ने रजत पदक जीते। कृष्णा रस्तोगी ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

पेंचक सिलाट में तीन स्वर्ण

30 मई को देहरादून में आयोजित 7वीं उत्तराखंड स्टेट पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2026 में अनाया सहानी, काश्वी सहानी और मोहम्मद नबील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए।

बास्केटबॉल में भी खिलाड़ियों की भागीदारी

जसपुर, ऊधमसिंहनगर में आयोजित जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 में विद्यालय के शानिब सिद्दीकी, हुनरीर सिंह, निखिल अरोड़ा, जबज्योत और सद्दोर सिंह ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर की ओर बढ़े खिलाड़ी

एक ओंकार ग्लोबल शूटिंग एकेडमी, काशीपुर के खिलाड़ियों ने भी अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। नोएडा, दिल्ली में आयोजित अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता में अरनब चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई किया। वहीं युवराज सिंह और अभिमन्यु चौधरी ने प्री-नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया, जबकि लोनिका चौहान ने स्टेट लेवल गेम्स के लिए पात्रता हासिल की।

विद्यालय के चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी बेहतर अवसर और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खिलाड़ियों की लगातार उपलब्धियां विद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं।

👁 948 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *