मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा रहे मौजूद, सेलिब्रिटी गेस्ट फिल्म अभिनेत्री पूजा गौर ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। ज्ञानार्थी कॉलेज में आयोजित भव्य ज्ञानार्थी डांडिया नाइट 2026 में हजारों युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों, गरबा-डांडिया की थाप और मनमोहक संगीत ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा मुख्य अतिथि तथा प्रसिद्ध फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। इनमें पूर्व मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल, रामनगर के ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, बाजपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार, छावनी चिल्ड्रन्स एकेडमी के प्रिंसिपल प्रदीप सपरा, जीडी गोयनका की प्रिंसिपल मधुमिता बनर्जी, गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल की प्रिंसिपल मीनल बदवार एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज कपूर, द हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अर्पण शर्मा, मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शिल्पी गर्ग, समर स्टडी हॉल के प्रिंसिपल अनुज भाटिया, साईं पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर चेतन नरूला, शिवालिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर बसंत बल्लभ भट्ट एवं प्रिंसिपल के. एस. रसीला तथा आर्मी स्कूल की प्रिंसिपल मालिनी शर्मा शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल बृजेश कुमार गुप्ता, गुरविंदर चंडोक, खिलेन्द्र चौधरी, अल्का पाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कॉलेज के शिक्षकगण, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। युवाओं ने पारंपरिक गुजराती लोक संस्कृति से प्रेरित गरबा और डांडिया नृत्य के माध्यम से उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
ज्ञानार्थी डांडिया नाइट में अतिथियों का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक सौहार्द का दिया संदेश
काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। ज्ञानार्थी कॉलेज में आयोजित डांडिया नाइट 2026 में मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और सेलिब्रिटी गेस्ट फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री पूजा गौर सहित सभी अतिथियों का कॉलेज प्रबंधन ने स्वागत किया। कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा, सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, इंस्टीट्यूशनल हेड प्रतिमा सिंह, डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा एवं रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंग-बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत और गरबा-डांडिया की थाप पर युवाओं ने पारंपरिक गुजराती लोक संस्कृति का आनंद लिया। आयोजन ने शिक्षा संस्थानों, विद्यार्थियों और समाज के बीच सांस्कृतिक सहभागिता, आपसी सौहार्द और एकजुटता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।





