मदन कौशिक के कैबिनेट मंत्री बनने पर ब्राह्मण महासभा में खुशी की लहर

प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, कहा अनुभव का मिलेगा प्रदेश को लाभ

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने इसे प्रदेश के लिए सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय बताते हुए हर्ष व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों ने मदन कौशिक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ निश्चित रूप से उत्तराखंड के विकास में मिलेगा।

प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख पंडित सुरेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, अरुण शर्मा, प्रदेश संरक्षक पंडित वी.डी. शर्मा एवं वेद प्रकाश विद्यार्थी सहित कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पंडित रामकिशन भारद्वाज, नगर महामंत्री संजय शर्मा, सचिव शशिकांत शर्मा, अवधेश कुमार चौबे, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा, प्रचार प्रमुख दीपक शर्मा, पवन चतुर्वेदी, जितेंद्र दुबे, पंडित विनोद शास्त्री, सुरेश चौबे एवं पंडित रूपेश शास्त्री सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। महासभा पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मदन कौशिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *