25 अप्रैल को ज्ञानार्थी कॉलेज में निशुल्क रैबीज टीकाकरण शिविर, पालतू जानवरों के लिए सुनहरा अवसर

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर हेल्दी पेट क्लिनिक की पहल, विशेषज्ञ देंगे देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी सलाह

काशीपुर(कशीपुर वार्ता)। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर 25 अप्रैल कल शविवार को गिरीताल स्थित ज्ञानार्थी कॉलेज परिसर में हेल्दी पेट क्लिनिक की ओर से एक विशाल निशुल्क रैबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पालतू कुत्तों और बिल्लियों को मुफ्त रैबीज के टीके लगाए जाएंगे। हेल्दी पेट क्लिनिक की प्रबंधिका एवं सुप्रसिद्ध पशु चिकित्सक डॉ. तनु सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस प्रत्येक वर्ष अप्रैल के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। इसी क्रम में पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रातः 08 बजे से 11 बजे तक न केवल रैबीज टीकाकरण किया जाएगा, बल्कि पालतू जानवरों की देखभाल, पोषण और बीमारियों से बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। डॉ. तनु सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को शिविर में लाकर इस निशुल्क सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *